बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में मंगलवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंप। राष्ट्रपति शासन की मांग की गई है। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विकास सिंह रैकवार ने किया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।