बहराइच: बहराइच शहर में बाल श्रम के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग प्रतिष्ठानों से रेस्क्यू किए गए पांच बाल श्रमिक
बहराइच नगर क्षेत्र में मंगलवार को बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पांच बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद बहराइच विवेक सिंह यादव ने मंगलवार शाम को बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल पांच नाबालिक बाल श्रमिकों को बाल श्रम से रेस्क्यू किया गया है।