बहराइच: मलुआ भकुरहा में मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मटेरा थाने के मलुआ भकुरहा गांव की धनदेवी की शादी पांच वर्ष पूर्व श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर ग्रिंट थाने के ग्रिंट बाजार चोर कटवा के निरहु के साथ हुई थी। दस माह पूर्व पति से अनबन पर वह मायके में आकर रह रही थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे किशुनपुर माफी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।