मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में नकली पुलिस बनकर घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित रंजीत यादव के आवेदन पर सोमवार शाम 5:00 बजे प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हालांकि, घटनास्थल के आसपास के लोगों से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस आवेदन की सत्य ता की हर पहलू से जांच कर रही है।