आज जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर द्वारा पशुपालन विभाग की अतिमहत्त्वाकांक्षी योजना गोट सीमेन स्टेशन (बकरी प्रजनन केंद्र) की चारदीवारी निर्माण में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु टेकूना फार्म, गया का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) पारितोष कुमार, सहायक समाहर्ता, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अंचलाधिकारी, बोधगया एवं गया सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को सरकारी भूमि से अतिक्रमण शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विदित हो कि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का गोट सीमेन स्टेशन, जो देश का दूसरा गोट सीमेन स्टेशन है, के निर्माण से पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की आय में वृद्धि होगी।
इस गोट सीमेन स्टेशन के निर्माण के बाद बकरियों में भी ए.आई. (कृत्रिम गर्भाधान) की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
Fatehpur, Gaya | Jul 28, 2026