सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ फतेहपुर, ताम्बेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
डीएम-एसपी ने संभाली कमान, सीसीटीवी, ड्रोन और बैरिकेडिंग से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था
🚨 हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हजारों कांवरियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
✒️रिपोर्ट अजय श्रीवास्तव
फतेहपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जनपद पूरी तरह शिवमय हो उठा। प्रसिद्ध सिद्धपीठ ताम्बेश्वर महादेव मंदिर सहित जनपद के प्रमुख शिवालयों में तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
Fatehpur, Fatehpur | Aug 3, 2026