बक्सर: शराब के मामले में तीन अभियुक्तों को बक्सर कोर्ट ने सुनाया 5-5 वर्षों का कारावास एवं एक-एक लाख का जुर्माना.
Buxar, Buxar | Jul 1, 2024 ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 661/ 2020 में अभियुक्त विक्की तिवारी, काशी तिवारी और प्रदीप पांडे को 5 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई गई, न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त जेल में बिताने होंगे ,उक्त फैसला विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश प्रेमचंद वर्मा ने सोमवार को सुनाया है.