बक्सर: रेलवे ट्रैक के पास शांति नगर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस.
Buxar, Buxar | Jul 1, 2024 नगर के शांति नगर मुहल्ला से एक शव बरामद हुआ है. शव रेलवे ट्रैक से दस कदम दूर लावारिश हालत में पड़ा था. इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. शव मिलने की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई.