शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला परिषद् सभागार, पूर्णिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की चिन्हित सभी 26 ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान योजना के तहत निर्माण, संचालन और प्रक्रियाओं से संबंधित दिशा-निर्देश साझा किए गए।