गुना नगर: कंचनपुरा में दबंगों ने एक विधवा महिला का एक सप्ताह में दो बार सिर फोड़ा, हालत गंभीर
कैंट थाना अंतर्गत कंचनपुरा निवासी 40 वर्षीय विधवा महिला भुरिया बाई सपेरा के साथ आरोपियों ने एक सप्ताह के भीतर दो बार जानलेवा हमला किया।पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। महिला जैसे ही अस्पताल से मंगलवार 28 जुलाई सुबह 11:00 बजे डिस्चार्ज होकर घर पहुंची आरोपियों ने फिर से जानलेवा हमला बोला हैं।