बिंदकी: पधारा गांव के समीप नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पधारा गांव के समीप नहर किनारे शुक्रवार की सुबह 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।