जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठकगुरुवार 18 जून को जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने की। बैठक में जिले में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मांेगरा पटेल, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, सदस्य, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#disha #chhattisgarh #mahasamund
13 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jun 18, 2026