दो साल बाद मां लौटी अपने घर...
कभी अपनों से दूर होकर वृद्धाश्रम पहुंची 70 वर्षीय लच्छनी बाई की आंखें उस समय नम हो गईं, जब दो वर्षों बाद उनके बेटे और बहू उन्हें अपने साथ घर ले जाने पहुंचे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की पहल और समझाइश से परिवार फिर एकजुट हुआ। प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर ने बेटों-बहुओं को मां की सेवा, सम्मान और भावनाओं का महत्व समझाया।
मां सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
आज एक मां को उसका घर और परिवार फिर से मिल गया।
#positivevibes #mother #chhattisgarh #mahasamund
7 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jun 18, 2026