धमदाहा: गुप्त सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में स्मैकरों के ठिकानों पर की गई सघन छापेमारी
धमदाहा :- नशे के कारोबार और स्मैक के बढ़ते उपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार की देर संध्या धमदाहा अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम अनुपम ने किया।