पातेपुर: DM के निर्देश पर पातेपुर में सीओ ने लगाया जनता दरबार, आधा दर्जन से अधिक विवादों का हुआ निपटारा
वैशाली DM वर्षा सिंह के निर्देश पर पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनता दरबार लगाकर सीओ प्रभात कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भूमि विवाद के आधा दर्जन से अधिक मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। सोमवार की शाम 4 बजे सीओ ने बताया कि भूमि विवाद के अधिकांश मामलों में आपसी बंटवारा का सामने आ रहा है। कई मामलों में कागजात को लेकर भी विवाद है।