चौमूं: चोंमू शहर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर मोरीजा रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के बाहर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | Jun 20, 2024 चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के बाहर आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। यह धरना प्रदर्शन करीब 2 घंटे तक चला। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा और बिजली निगम के XEN केके पारीक मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे ग्रामीणों से समझाइश करके मामले को शांत करवाया।