केशकाल: केशकाल की खराब सड़क के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों में लेटकर किया प्रदर्शन
NH-30 केशकाल की सड़क बद से बदतर हो चुकी है, जिससे आमजन एवं राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कांग्रेसीओ ने बुधवार को खराब सड़क के गड्डों मे लेटकर डुबकी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया,महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सड़क मे रोपा लगाया,युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मछली जाल फेंककर तो NSUI ने बेशर्म फूल का पौधा लगाया ।