केशकाल: वन विभाग ने मूरनार गांव में छापेमारी के दौरान 4 ग्रामीणों के घर से 149 नग चिरान लकड़ी की की जप्त
केशकाल वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र केशकाल रेंज के ग्राम मूरनार गांव में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 4 ग्रामीणों के घरों से 149 नग, कुल 3.145 घनमीटर चिरान लकड़ी जब्त की गई है। जप्त लकड़ी की कीमत करीब 2 लाख रुपए से अधिक होगी। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।इस दौरान केशकाल DFO भी उपस्थित रहे।