जगदलपुर: भाजपा बस्तर संभाग कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में रविवार को शाम 4 बजे बस्तर सम्भाग के कोर ग्रुप की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से मौजूद रहे।