लुणी: चाली गांव में जलदाय विभाग ने पेयजल पाइपलाइन से पानी चोरी करते हुए एक ट्रैक्टर मय टैंकर को किया जब्त
Luni, Jodhpur | May 20, 2025 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र स्थित धवा पंचायत समिति के चाली गांव में पानी की चोरी करते टैक्टर टैंकर की जलदाय विभाग ने मंगलवार को पकड़ा। शाम पांच बजे सहायक अभियंता डोली के नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि,सूचना मिली थी कि,चाली गांव में पेयजल की मुख्य पाइप लाइन से जल माफिया टैंकर भरकर पानी चोरी कर रहे है मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति को पेयजल चोरी करते पकड़ा।