* कोटा की तंग गलियों में अब दौड़ेंगी फायर बाइक, आग पर काबू पाने में मिलेगी तेजी*!
कोटा। आगजनी की घटनाओं में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम को 2 नई फायर बाइक मिली हैं। महापौर अनसुईया गोस्वामी और निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।
इन फायर बाइक की मदद से उन संकरी गलियों तक पहुंचना आसान होगा, जहां बड़ी दमकल गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी होती है। शुरुआती स्तर पर आग बुझाने और नुकसान कम करने में ये अहम भूमिका निभा सकती हैं।
अब देखना होगा कि आपात स्थिति में ये फायर बाइक कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत देती हैं।
✍️ जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#KotaNews #KotaNagarNigam #FireBike #FireSafety #Kota #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Oct 19, 2026