सिमरिया: डिजिटल डकैतों से सावधान! एमपी पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान सिमरिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।
Simariya, Panna | Jun 27, 2026 मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान 'सेफ क्लिक 2.0' के तहत सिमरिया थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने सतर्क करते हुए कहा:अनजान व्यक्ति से OTP या बैंक विवरण साझा न करें। लॉटरी के झांसे वाले संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें। धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें ताकि रकम ब्लॉक हो सके।