महोबा: महोबा में झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Mahoba, Mahoba | Jul 12, 2026 महोबा में झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चरखारी-महोबा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव देखकर पुलिस को सूचना दी।सूपा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। कपड़ों से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।