हरदोई: सुरसा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, एक सप्ताह पूर्व लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था घर से
Hardoi, Hardoi | Apr 21, 2026 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के मजरा रेंदा पुरवा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र राधेश्याम करीब एक सप्ताह पहले लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था।