मछलीशहर: मोलनापुर गांव में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर मजदूर से ₹30 हजार ठगे, साइबर क्राइम में दर्ज की गई शिकायत
मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी मजदूर राजकुमार चौहान से ठगों ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर 30 हजार रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने गिरफ्तारी व पिटाई की धमकी देकर पांच बार में रुपये ट्रांसफर कराए। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम ब्रांच जौनपुर में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की