मखदुमपुर: टेहटा थाना पुलिस की कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, आगे की प्रक्रिया जारी
टेहटा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने शुक्रवार रात्रि जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कोहरा टोला डोमन बीघा गांव निवासी कामता यादव और संतोष कुमार को पकड़ा गया। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।