घाघरा: घाघरा पुलिस ने बियार गांव के करंजगढ़ा से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 15, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बिमरला पंचायत अंतर्गत बियार ग्राम निवासी व्यक्ति गणेश मुंडा का शव ग्रामीणों ने घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूर करंज गड़हा से बरामद किया और इसकी जानकारी घाघरा थाना को दी। घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गणेश महुआ चुनने गया था और वापस नहीं लौटा।