देवघर: राहुल गांधी पर अमर्यादित भाषा बोलने के बाद देवघर के टावर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा टावर चौक पर पुतला दहन किया गया, इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह के बयान देने से पहले सोचना चाहिए।