कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के कोईलवर और चांदी थाना क्षेत्र से विभिन्न कांडों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बुधवार को कोईलवर तथा चांदी थाना क्षेत्र से हत्या एवं शराब मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे की कुलहड़िया रेल ओवर ब्रिज पर 20 जनवरी को कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड़ी निवासी धर्मेंद्र राय को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या मामले में तीन लोगों को तथा चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर से शराब मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।