कोईलवर: मानिकपुर गांव के समीप ALTF की टीम ने 80 लीटर देसी शराब और बाइक को किया जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
बुधवार की सुबह 8:30 एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी भोला प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बाइक से शराब लेकर शराब कारोबारी दौलतपुर बोरिंग लवंगबाबा के मठिया रोड से गुजरने वाला है। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर मानिकपुर गांव के समीप पल्सर बाइक पर लदे 80 लीटर देसी शराब को बाइक सहित जप्त कर शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।