कोईलवर: गीधा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
गिधा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में बुधवार को दिन के 3:30 बजे के करीब पुलिस प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों के मौजूदगी में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पुलिस के द्वारा बताया गया कि सभी पूजा समितियों को लाइसेंस अनिवार्य होगा। इसके अलावा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।