किशनगंज: किशनगंज शाहाबाद के जंगल में पहुंचे कूनो से निकले दो चीते
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बोत्सवाना से लाए गए दो चीते बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र के जंगल में पहुंच गए। ओएकेडी-1 और ओएकेडी-2 बुधवार सुबह बेहटा गांव के समीप मध्यप्रदेश सीमा से करीब 12 किलोमीटर अंदर राजस्थान के जंगल में पहुंचे। दोनों नर-मादा चीते पहली बार बारां जिले के जंगल में पहुंचे हैं। गौरतलब है कि फरवरी 2026 में बोत्सवाना से नौ चीते कूनो लाए गए थे।