सिंगरौली: गरबा नृत्य में भोजपुरी गीत बजाने पर दर्शकों ने जताई नाराज़गी, रॉयल राजपूत संगठन एवं 'आप' ने कोतवाली थाने में की शिकायत
बैढ़न राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में बीते दिवस गरबा डांडिया महोत्सव का 100 जीरो फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया था। जहां गुरुवार की रात उक्त धार्मिक कार्यक्रम में भोजपुरी अश्लील गाने बजाने व डांस करने पर लोगों ने भारी नाराजगी जाहिर की है और इसकी शिकायत कोतवाली में लिखित तौर पर दी गई है।