क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को मॉडल कॉन्वेंट +2 हाई स्कूल द्वारा बुधवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय टाउन हॉल में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा विद्यालय के पूर्व सेक्रेटरी स्व. कृष्णा कुमार चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।