अनूपपुर: धिरौल-देवहरा मार्ग पर लिफ्ट मांगकर युवक ने धारदार हथियार के दम पर बाइक लूटी
अनूपपुर। धिरौल-देवहरा मार्ग पर 10 जुलाई की रात एक युवक ने लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक में बैठकर चालक को धारदार हथियार दिखाया और सुनसान जगह ले जाकर बाइक लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर देवहरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, बाइक बरामदगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।