कन्नौज: मकरंदनगर से 36 झांकियों के साथ भगवान राम की बारात निकली, लगातार 25 वर्षों से हो रहा है आयोजन
कन्नौज शहर के मकरंदनगर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात का आयोजन किया गया। श्रीराम की बारात को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। बारात में 36 झांकियां थीं जिनमें मौजूद कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी कमलेश पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।