नवाबगंज: बाराबंकी में 2 महीने से लापता बेटे के लिए मां-बाप दर-दर भटकने को मजबूर, CM से लगाई गुहार
बाराबंकी में एक बुजुर्ग दंपति पिछले दो महीनों से अपने लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सचिन सैनी बीते 10 मार्च से लापता है।परिवार के मुताबिक, सचिन घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा और तभी से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।