महोबा: ऊदल चौक में एसी मैकेनिकों को दबंग ने बनाया बंधक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 ऊदल चौक में एसी ठीक करने गए इंजीनियर और उसके सहायक को एक दबंग ने कमरे में बंद कर करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी ने अभद्रता की और दरवाजा नहीं खोला। बाद में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित छुड़ाया और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।