भदोही: भदोही शहर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने की सहभागिता
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भदोही शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए देशभक्ति के रंग में सराबोर रही। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और देशभक्ति के गीतों से माहौल गूंज उठा।