मनोहरथाना: किशनपुरिया में दो माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुर पर हत्या का लगाया आरोप
मनोहर थाना क्षेत्र के किशनपुरिया गांव में 2 माह के मासूम की संदिग्ध अवस्था में मोत , पिता ने ससुर पर लगाया गला दबाकर मारने का आरोप । आकोलिया निवासी बंटी गुर्जर ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू लगभग पिछले सात माह से पीहर पिता के पास किशनपुरिया में रह रही थी। उसका ससुर रामचरण गुर्जर उससे उसकी पत्नी को भेजने की ऐवज मे रुपये जमीन की मांग कर रहा था।