करपी: दो वारंटी एवं एक शराबी गिरफतार,भेजा गया जेल
Karpi, Arwal | Jul 8, 2026 करपी पुलिस के द्वारा दो वारंटी एवं एक शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तीनों को बुधवार को दोपहर 3:00 बजे जेल भेज दिया गया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि खजूरी गांव निवासी चंदन मांझी एवं रामपुर गांव निवासी सुखाडी मांझी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था।रामनगर निवासी सूरज दास को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।