शहर के न्यू बस स्टैंड, विवेक टॉकीज गली, पछाड़ीखेड़ा रोड और विदिशा रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संदेह के आधार पर कोलुआ रोड स्थित ब्रदर्स रेस्टोरेंट से मिल्क केक और सादा बर्फी, श्री बाहुबली रेस्टोरेंट से इमरती व बेसन लड्डू तथा राजाराम मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू, दूध बर्फी और नमकीन के नमूने लिए गए।