शाजापुर: ट्रेन में बुजुर्ग महिला की मौत, मक्सी रेलवे स्टेशन से नगर परिषद कर्मचारी PM के लिए जिला अस्पताल ले गए
शाजापुर के मक्सी रेलवे स्टेशन पर बीना नागदा ट्रेन से एक मृतक बुजुर्ग महिला के शव को उतारकर नगर परिषद के कर्मचारियों के हवाले किया गया। नगर परिषद के ट्रैक्टर ट्राली में शव रखकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम करने के लिए लेकर आए फिलहाल महिला के परिजनों का पता नहीं चल सका है बताया जा रहा है महिला भिखारिन थी फिलहाल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव लाया गया है ।