शाजापुर: कर्ज की किस्त लेने पहुंचे एजेंट पर धारदार हथियार से हमला, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
भारत फाईनेन्स इन्क्लुसन लिमिटेड शाखा शाजापुर का एजेंट माहुपुरा निवासी हितग्राही नरगिस के यहां समूह पर दिए लोन की किस्त लेने पहुंचा तो किस्त देने से मना कर नरगिस के बेटे शोएब ने विवाद कर उसे पर गुप्ती से हमला कर दिया जिससे पीड़ित राहुल वर्मा की हथेली लहूलुहान हो गई । जिस पर पीड़ित की शिकायत पर शोएब पर कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया