शाजापुर: ABVP ने शहर में नगर खेल कुंभ का आयोजन किया, वॉलीबॉल, रस्साकसी और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
ABVP शाजापुर ईकाई के तत्वाधान में खेलो भारत के तहत नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल, रस्साकसी और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता के तहत कबड्डी की 8 टीमें, वॉलीबॉल की 8 टीमें और रस्साकसी की 4 टीमों ने हिस्सा लिया। अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। यह खेल प्रतियोगिता शहर के तीन अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित की गई।