उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, अब तक 17 को सुरक्षित निकाला
खराब मौसम के बीच उत्तरकाशी के अलग-अलग इलाकों में फंसे 136 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। 3 हेलिकॉप्टर अभियान में लगाए गए हैं। अब तक 17 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया।सुबह 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं, बागेश्वर में 43 पर्वतारोहियों को मौसम सुधरने तक सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर अभियान की समीक्षा की और सभी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन के अनुसार उत्तरकाशी में सभी पर्वतारोही सुरक्षित हैं और सैटेलाइट के जरिए लगातार संपर्क बना हुआ है।
रेस्क्यू के बाद सभी पर्वतारोहियों की तत्काल मेडिकल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। एम्स ऋषिकेश और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
#Uttarakhand #Uttarkashi #RescueOperation #Mountaineers #BreakingNews #pahadsamachar #PahadSamachar #WeatherAlert #rescuecat