मांडर: JTET में स्थानीय व जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग
Mandar, Ranchi | Jun 3, 2026 कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने JTET में झारखंड की स्थानीय और जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने भाषा कमेटी के समक्ष कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा केवल भर्ती प्रक्रिया नहीं, बल्कि ऐसी अर्हता परीक्षा है जो शिक्षकों की स्थानीय भाषा, संस्कृति और सामाजिक परिवेश की समझ सुनिश्चित करती है।