पीपलखूंट: एम्बुलेंस में तस्करी कर ले जाए जा रहे 46 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा किया गया जब्त, दो गिरफ्तार
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना पीपलखूंट और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस बोलेरो में परिवहन किए जा रहे 46 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस बोलेरो को भी जब्त कर लिया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित