बांका: सदर अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू, टोकन सिस्टम से होगा मरीजों का इलाज
Banka, Banka | Apr 1, 2026 सदर अस्पताल में अब मरीजों के इलाज के लिए टोकन नंबर प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करना और मरीजों को व्यवस्थित तरीके से इलाज उपलब्ध कराना है। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बुधवार की सुबह 11:00 बताया कि इस प्रणाली से मरीजों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी