अशोक नगर: मलावनी के पास सड़क हादसा युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर। जिले के मलावनी गांव के पास देर रात एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जशमन पुत्र शिवचरण सिंह लोधी निवासी मढ़ी, अशोकनगर सोमवार रात करीब 11 बजे घर जा रहा था तभी एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी हादसे में जशमन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया